स्कॉर्पियो पर धार्मिक नंबर प्लेट लगाना पड़ा भारी,ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 24 हजार का चालान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली इलाके में एक स्काॅर्पियो की नंबर प्लेट की फोटो वायरल हुई तो ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा चलान काटा जो सबके लिए सबक बन गया। ट्रैफिक पुलिस ने स्कॉर्पियो मालिक को 24 हजार रुपए का चालान थमाया है। काले रंग की इस स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर काफी भ्रामक स्टाइल में नंबर लिखा था। नंबर दिखने में राम लिखा हुआ प्रतीत हो रहा था। इतना ही नहीं इस नंबर प्लेट के बराबर में ही गुर्जर शब्द भी लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर तरह-तरह की चीजें लिखवाने वाले ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 24 हजार का चालान…

वैशाली इलाके में दौड़़ती इस स्कॉर्पियो की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने तुरंत स्कॉर्पियो की जांच शुरू कर दी। पता चला कि स्काॅर्पियो का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी वैध नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने प्रदूषण फैलाने पर 10 हजार रुपए, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 10 हजार रुपए, बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग करने पर दो हजार रुपए और गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

जातिसूचक शब्द लिखे होने पर हुआ चालान…

अपर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिन वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे हुए होते हैं। ऐसे सैंकड़ों वाहनों के चालान अब तक काटे जा चुके हैं, जिनकी नंबर प्लेट दोषपूर्ण पाई गई है। ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

नोएडा में भी कटे हजार से ज्यादा वाहनों के चालान…

इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिले की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे और शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले एक हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे। पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार यादव ने बताया कि वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिखना यातायात नियमों की अवहेलना है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार आज जनपद में कार्रवाई की गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000