पत्नी के मायके चले जाने से नाराज़ पति ने लगाई फांसी... उत्तरप्रदेशएटा पत्नी के बच्चो को लेकर मायके चले जाने से नाराज़ पति फंदे से झूला By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 23, 2023 312 उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की रात युवक कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर लटक गया। मंगलवार की सुबह परिजन जागे तो युवक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद कमरे में देखा गया तो फंदे पर लटका मिला। युवक की पत्नी नहीं आने से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र गांव कमसान का है। गांव निवासी गौरव सिंह (22) ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन का कहना है कि पत्नी दो माह से मायके में रह रही है। कई बार बुलाने गया लेकिन नहीं आई, इसकी वजह से तनाव में था। इस बात का जिक्र कई बार अपने पिता प्रदीप उर्फ पप्पू और बाबा अंबिका प्रसाद से कर चुका था, लेकिन इस बात का एहसास किसी को नहीं था कि ऐसा कदम उठा लेगा। बताया कि सुबह बाबा अंबिका प्रसाद को घर में दिखाई नहीं दिया तब उसको देखा गया। बताया कि वर्तमान में घर में पिता, बाबा और युवक ही रह रहे थे। पत्नी एक बेटे के साथ कांशीराम कॉलोनी मानपुर में चली गई थी। प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पत्नी नहीं आई थी, इसकी वजह से आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। समाचार 312 Share