मां के बाद बेटी से अवैध संबंध बनाना चाहता था प्रेमी, मां-बेटी ने मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कहीं मारपीट तो कहीं अवैध संबंधों के चलते हत्याओं का सिलसिला जारी है। कुछ ऐसे ही अवैध संबंधों को लेकर रायबरेली की गुरबक्शगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिसमें एक अधेड़ प्रेमी को मां बेटी ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला प्रेमिका से संबंध के बाद अब अधेड़ प्रेमी उसकी बेटी से भी अवैध संबंध बनाना चाहता था। जिसके विरोध से थक हार कर मां बेटी को यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा।

मां-बेटी ने अधेड़ प्रेमी को मिलकर उतारा मौत के घाट…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  21 अगस्त को दाउदपुर रामनगर थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र मे उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 के माध्यम से सूचनाकर्ता सुशील कुमार पुत्र मेडीलाल दाउदपुर रामनगर निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता मेडीलाल पुत्र शुकरू का शव गांव से थोड़ी दूर जंगल में पड़ा मिला है। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनकी हत्या कर दी है। इस सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष गुरुबक्शगंज द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जिसमें मृतक के गले पर खरोच तथा गुप्तांगों पर चोट के निशान को देखते हुए तत्काल शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं  घटना के खुलासे हेतु टीम गठित कर स्थानीय पुलिस द्वारा प्रयास करते हुए 24 घंटे के अंदर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया गया।  पुलिस ने इस मामले में पड़ोस की रहने वाली गीता व उसकी 19 वर्षीय पुत्री रोशनी को क्षेत्र के रामनगर मोड़ के पास से दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर उनके घर से चुन्नी, डंडा और चादर भी बरामद कर ली गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस को हुई हत्या की शंका…

आपको बता दें कि इस पूरी घटना में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखकर पुलिस की शंका बढ़ गई जिसमें मौत से पहले पसली टूटना, गुप्तांगों पर चोट तथा गला घोंटने के कारण दम घुटने से होना पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में तत्काल मृतक की पुत्री की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान यह ज्ञात हुआ कि पिछले कई वर्षों से मृतक के अवैध संबंध उसके पड़ोस में रहने वाली महिला गीता पत्नी दयाशंकर के साथ थे। इस बात की जानकारी मोहल्ले वालों को भी थी कि  मृतक मेड़ीलाल उस महिला के घर आया जाया करता था और उसकी बुरी निगाह गीता के 19 वर्षीय पुत्री रोशनी पर भी थी। मृतक मेड़ीलाल उसकी पुत्री से आए दिन छेड़खानी भी किया करता था। इसका विरोध दोनों मां बेटी ने किया था किन्तु वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात से तंग आकर दोनो मां बेटी ने मिलकर मेड़ीलाल को मारने की योजना बनाई और दिनांक 21/22 अगस्त की रात करीब 12 बजे अपने घर पर पिछले दरवाजे से बुलाया और डंड़े से पीटकर एवं  चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को चादर में लपेटकर घर से करीब 100 मी दूरी पर जंगल में फेंक दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000