बॉयफ्रेंड ने एंकर सलमा सुल्ताना कि-की थी हत्या, 5 साल से थी लापता दारू ने खोली पोल, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना अक्टूबर साल-2018 में लापता हो गई थीं। इस मामले में खुलासा हुआ है कि बॉयफ्रेंड मधुर साहू ने सलमा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और दोस्तों के साथ मिलकर शव को दफना दिया था। पुलिस ने 2 दिन तक चली खुदाई के बाद 22 अगस्त 2023 को सलमा का कंकाल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

क्या है मामला…

कोरबा जिले के कुसमुंडा की रहने वाली 18 वर्षीय सलमा सुल्ताना केबल चैनल में एंकर थीं। उन्होंने 10वीं पास करने के बाद ही एंकरिंग शुरू कर दी थी। 21 अक्टूबर 2018 को सलमा सुल्ताना अपने घर से कोरबा के लिए निकली थीं, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटीं। इससे परेशान होकर परिजनों ने तलाश शुरू की। कई दिनों तक तलाश के बाद भी सलमा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 20 जनवरी 2019 को सलमा के पिता का देहांत हो गया। परिजनों को उम्मीद थी कि अंतिम संस्कार में सलमा घर जरूर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जनवरी 2019 में ही स्थानीय कुसमुंडा थाने में गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई। परिजनों ने जिम संचालक और सलमा के बॉयफ्रेंड मधुर साहू पर संदेह जताया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मधुर साहू समेत 25 वर्षीय सलमा के कई परिचितों से पूछताछ की थी। पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह कर रहा था। जाँच के बाद जब सलमा और उसके केस से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई तो यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद मार्च 2023 में कोरबा की सिटी एसपी रॉबिन्सन गुड़िया की नजर सलमा के केस से जुड़ी फाइल पर पड़ी। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत के बाद इस मामले की दोबारा जाँच शुरू करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जाँच शुरू की और नतीजे तक पहुँचने में सफलता हासिल की।

कैसे हुआ खुलासा…

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया तो मधुर साहू का एक राजदार अति आत्मविश्वास में आ गया और सोचा कि वह अब कभी पुलिस के हाथ में नहीं आएगा। एक दिन उसने नशे में मधुर के पार्टनर के सामने सलमा की हत्या का राज खोल दिया। मधुर और उसके पार्टनर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद मधुर के पार्टनर ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। जाँच में सामने आया कि सलमा सुल्ताना ने यूनियन बैंक से लोन ले रखा था। पुलिस ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि सलमा के लोन की EMI गंगाश्री जिम का मालिक मधुर साहू भर रहा है। सलमा के लापता होने के बाद उसकी EMI किसी और के द्वारा भरे जाने से पुलिस का संदेह बढ़ गया। पुलिस ने जाँच आगे बढ़ाई तो मधुर साहू फरार हो गया। पुलिस ने एक बार फिर सलमा के दोस्तों और परिचितों के बयान दर्ज किए। इस दौरान 2 महिलाओं और 3 पुरुषों के बयान अलग-अलग थे। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन लोगों ने सच उगल दिया।

उन लोगों ने पुलिस को बताया गया कि 21 अक्टूबर साल-2018 को मधुर साहू और उसके सहयोगी कौशल श्रीवास ने गला घोंटकर सलमा सुल्ताना की हत्या कर दी थी। इसके बाद अतुल शर्मा नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर शव को कोरबा के कोहड़िया पुल के पास दफना दिया था।आरोपितों की निशानदेही के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर सड़क और आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू की। खुदाई लगभग 2 दिन तक चलता रहा। आखिरकार मंगलवार (22 अगस्त 2023) को पुलिस को चादर में लिपटा एक नरकंकाल मिला है। मौके पर चप्पल, बाल और पोटली भी बरामद हुई हैं। यह कंकाल किसका है, इसकी पुष्टि के लिए इसकी DNA जाँच की जाएगी। आरोपितों ने जिस स्थान पर न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना का शव दफनाया था, वहाँ हाइवे बन चुका था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपित मधुर साहू, कौशल श्रीवास और अतुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जाँच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000