दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूदी महिला... उत्तरप्रदेशएटा ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता अपनी एक साल की बच्ची को लेकर नहर में कूदी By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 24, 2023 344 उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता दुधमुंही बच्ची को लेकर नहर में कूद गई। खबर मिली तो घर के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से विवाहिता और उसकी बच्ची की तलाश में जुटी है। घटना पिलुआ थाना क्षेत्र के निधौली रोड स्थित अर्थरा नहर पुल के पास की है। यहां मिरहची थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी गौरव की पत्नी सरिता अपनी एक साल की मासूम बच्ची को गोद में लेकर नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घर वालों को जानकारी दी। सूचना पर घर के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से विवाहिता और उसकी बच्ची की तलाश कर रही है। खबर पाकर फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के नगला पीपल गांव निवासी मायके पक्ष से चचेरे भाई विजय यादव भी पहुंचे। विजय ने बताया कि ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते हैं। आज सुबह भी घर पर फोन करके बताया कि उसे घर वालों ने पीटा है। इस पर हमारे घर के लोग बातचीत के लिए गए थे तो उन्हें भी पीटकर भगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद बहन ने यह कदम उठा लिया। समाचार 344 Share