प्रेम प्रसंग को लेकर भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, थाने में पहुंचकर खुद को किया सरेंडर

कौशांबी। सरायअकिल क्षेत्र के टिकरी मुजफ्फरपुर गांव में शुक्रवार रात सोते वक्त एक किशोर ने अपनी नाबालिग बहन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर उसने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सुबह खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूरे कुनबे को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। टिकरी मुजफ्फरपुर निवासी मनराखन सिंह किसानी करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी प्रीती कक्षा 10 की छात्रा थी। शुकवार रात खाने के बाद प्रीती अपने कमरे में सो गई। मध्य रात्रि के बाद 14 वर्षीय छोटे भाई दीपू सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपित ने ताबड़तोड़ सिर, गर्दन और पीठ पर कई वार किए। इसके बाद सुबह खुद ही थाने पहुंच गया।

पुलिस को बताया कि बहन का पड़ोसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया है। किशोर का जुर्म सुन पुलिस के कान खड़े हो गए। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह फारेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन के बाद शव की कानूनी औपचारिकता पूरी की। सीओ ने बताया कि मृतका के माता-पिता व बड़े भाई दीपक सिंह को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में सभी ने प्रेम संबंधों को लेकर ही हत्या किए जाने की बात बताई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर से ही बरामद की है। फिलहाल मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000