चंबल के बीहड़ किनारे बसे गांवों में दहशत,दुधारू पशुओं का तेंदुआ कर रहा शिकार,घरों में कैद हुए ग्रामीण

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी के बीहड़ में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक एक हफ्ते में तेंदुए दो दर्जन पशुओं का शिकार कर चुका है। तेंदुए की डर से ग्रामीणों ने रात में खेतों जाना बंद कर दिया है। रात में ग्रामीण जागकर गांव में पहरा दे रहे हैं। पलोखरा गांव में जानवरों पर हमले को लेकर वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया है। बीहड़ में वनकर्मियों की टीम पूरा दिन तेंदुए की खोजबीन करती रही।मिली जानकारी के अनुसार‌ चंबल के बीहड़ किनारे बसे पलोखरा गांव में रात में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने किसान कमरुद्दीन के पशुओं के बाड़े पर हमला बोल दिया।

तीन बकरियों का शिकार किया। पशुओं की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। टोर्च की रोशनी में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर तेंदुए को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पर चंबल सेंचुरी रेंजर बाह उदय प्रताप सिंह वनकर्मियोंऔर पुलिसकर्मियों के साथ रात में ही पलोखरा गांव पहुंचे। मौके पर जानकारी लेकर ग्रामीणों से हाल-चाल जाना और टोर्च की रोशनी में खेतों और बीहड़ में कांबिंग की गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल मंगाकर लगाया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली।

ग्रामीणों के मुताबिक उनके गांव सहित आसपास के गांव में दो दर्जन से ज्यादा पशुओं पर तेंदुआ हमला कर चुका है, जिसकी वजह से उन्होंने रात के समय खेतों पर जाना भी बंद कर दिया है। साथ ही अपने पशुओं की रखवाली के लिए रात में जागकर पहरा दे रहे हैं। चंबल के बीहड़ किनारे बसे गांव में तेंदुए का पशुओं पर हमला जारी है, जिसके ग्रामीणों में दहशत है। वहीं पडुआपुरा गांव बीहड़ में मोनी बाबा आश्रम पर बंधी गायों पर शुक्रवार की रात को तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक गाय घायल हो गई। लाठी-डंडा कुल्हाड़ी लेकर वहां मौजूद संतों ने किसी तरह गायों को बचाने के लिए तेंदुआ को भगाया। घायल गाय का इलाज कराया है। जानवरों पर तेंदुए के हमले से आश्रम में रहने वाले संत डरे हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000