योगीराज में भाजपा नेताओं के चहेते कोहड़ौर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर मदाफरपुर ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों पर मारपीट, लूट व रंगदारी मांगने का गम्भीर आरोप

प्रतापगढ़। कुछ दिन पहले कोहड़ौर पुलिस की हिस्ट्रीशीट में आरोपी ग्राम प्रधान मदाफरपुर विपिन जायसवाल उर्फ सोनू का नाम उजागर हुआ था। ये वही सोनू हैं जो कभी प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ तो कभी पूर्व मंत्री मोती सिंह की आवभगत करते नजर आते हैं। यही नहीं सोनू जायसवाल इन्हीं राजनीतिक संबंधों की वजह से गाँजा तस्करी के सरगना होने के बाद भी तत्कालीन एसपी प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस के नाम को मीडिया के समक्ष उजागर किया था। फिर भी पुलिस की हिम्मत नहीं पड़ी कि सोनू जायसवाल पर हाथ डाल सके। न्यायालय से राहत लेने का पूरा मौका इसी राजनीतिक रसूखों की वजह से उसे मिला।

तत्कालीन कोहड़ौर थाना प्रभारी प्रवीण कुशवाहा ने सोनू जायसवाल पर गैंगेस्टर की कार्रवाई किया था। तब भी सोनू जायसवाल मीडिया की सुर्खियां बने थे। अब राजस्थान के मजदूर व ठेकेदार को पानी की टंकी का निर्माण करते समय सोनू और सोनू की गैंग उन सबको घेरकर पीटा। मामला जब कंधई थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी महोदय के सानिध्य में समझौते की महापंचायत हुई। थाने में लिखित समझौता हुआ। थाने में समझौता किस तरह कराया जाता है ये बात किसी से छिपी नहीं है। जब आरोपी राजनीतिक रसूख का हो और ऊपर से माया की पोटली पेश करने की माद्दा रखता हो तो उसका समझौता तो थाने के अंदर हो ही जाता है।

मामला जब मीडिया में उछला तो डैमेज कंट्रोल के लिए सोशल मीडिया के एक विंग के माध्यम से हिस्ट्रीशीटर सोनू जायसवाल के बचाव और विरोधी की चाल बताकर पल्ला झाड़ते हुए सोनू जायसवाल को राजा हरिश्चंद्र बताने का प्रयास भी किया गया। मामला तूल पकड़ा और एसपी से शिकायत की जानकारी से पहले पुलिस ने पीड़ितों को थाने पर रोका लिया। फिर भी कंधई थाने से पीड़ित पक्ष जब आजाद किये गए तो वह एसपी प्रतापगढ़ के यहाँ अपनी फरियाद लेकर पहुँचे। वहाँ भी पीड़ित पक्ष अपनी बात मीडिया के समक्ष रखा। बड़ा सवाल यह है कि योगीराज में भी नेताओं के चहेते हिस्ट्रीशीटर के कारनामे पर पुलिस मेहरबान हो जाती है। आखिर क्यों…???

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000