लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और जैनब के इद्दत की मियाद हुई पूरी,अब तलाशी अभियान तेज करेगी पुलिस

प्रयागराज। कुख्यात माफिया अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की इद्दत की मियाद पूरी हो गई है। विसाल ए इद्दत 4 महीने 10 दिनों की होती है। इसके तहत जिस मुस्लिम महिला के शौहर का इंतकाल हो जाता है या उसका तलाक हो जाता है तो इद्दत में वह इबादत करती है और परिवार के बाहर के मर्दों के सामने नहीं आती है। इद्दत पूरी होने के बाद अब पुलिस की हलचल बढ़ गई है। शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा फरारी काट रही हैं। दोनों के गायब होने को लेकर इनके रिश्तेदारों का कहना था कि शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा इद्दत में थी, जिसकी मियाद अब पूरी हो चुकी है।

बता दें कि 15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल के गेट पर माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर तीन शूटरों ने हत्या कर दी थी। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से ही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा फरारी काट रही हैं। पुलिस ने बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इद्दत पूरी होने पर अब पुलिस की सरगर्मी बढ़ने के आसार हैं, पुलिस शाइस्ता और जैनब की तलाश में अभियान तेज कर सकती है। पुलिस अफसरों का मानना है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश से लेकर तमाम अन्य जानकारियां शाइस्ता परवीन और जैनब के पास है।

इसके अलावा माफिया अतीक अहमद और अशरफ के अवैध साम्राज्य को लेकर भी पुलिस जानकारी हासिल करना चाहती है। उमेश पाल हत्याकांड में फरारी काट रही कुख्यात माफिया अतीक अहमद की बेगम लेडी डॉन शाइस्ता परवीन पर धूमनगंज पुलिस ने अब एक और रिपोर्ट दर्ज की है। फरारी काट रही शाइस्ता के साथ जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी, बमबाज गुड्डू मुस्लिम,अरमान, शाबिर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाइस्ता पर 50 हजार का जबकि अतीक के गुर्गों पर 5 लाख का इनाम रखा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000