अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई:मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने जताया खतरा, बोली- मेरी लोकेशन ट्रेस कर रहे अफसर

लखीमपुर खीरी। अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के बाद कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। निधि ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। कई अधिकारी और अनजान लोग उन्हें फोन करके पता कर रहे हैं कि वे कहां हैं। निधि शुक्ला ने रिहा होने के बाद भी अमर मणि त्रिपाठी के घर न आने पर सवाल उठाए हैं। आशंका जताई है कि अमरमणि त्रिपाठी बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 15, 16 में रहकर कोई नई साजिश रच रहे हैं।

निधि शुक्ला ने कहा कि अमरमणि मेडिकल कॉलेज में रहकर अपनी बीमारी संबंधी कागज तैयार करने में लगे हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट में अपनी बीमारी का सबूत दे सकें। प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी इस काम में अमरमणि की मदद कर रहे है। निधि शुक्ला ने कहा कि उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है। अधिकारी भी कॉल करके दबाव बना रहे है। निधि ने कहा कि वह अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में देंगी।अमरमणि त्रिपाठी अब तक पूरी सजा में सिर्फ डेढ़ दो साल ही जेल में रहे हैं। बाकी समय अस्पताल में ही बिताया है। बता दें कि लगभग बीस साल पहले कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या हुई थी।

इसकी जांच सीबीआई ने की थी, जिसमें सीबीआई ने अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को दोषी पाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। बाद में यह मुकदमा देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी 20 वर्ष एक माह और 20 दिन से जेल में हैं। बीते दिनों उनकी रिहाई का आदेश जारी किया जा चुका है। हालांकि अमरमणि और उनकी पत्नी अभी भी मेडिकल कॉलेज में ही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000