बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई की पीट-पीटकर हत्या,पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उस पर पटरे से हमला किया, जो गैरसमुदाय से हैं। हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में नामजद दो आरोपियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।वहीं, मृतक छात्र सत्यम के परिजन शव वापस ले जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा दिया।

इससे पहले परिजनों ने थाने का घेराव किया था। जिस पर पुलिस अफसरों ने समझाकर वापस भेज दिया था। इलाके में तनाव बना हुआ है। भारी पुलिसबल तैनात है। मृतक छात्र पुरादत्तु गांव निवासी मनोकामना शर्मा का बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उसकी चचेरी बहन भी इसी स्कूल की 10वीं की छात्रा है। उसने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद भाई-बहन वापस घर जा रहे थे। तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले गैरसमुदाय के कुछ युवकों, जो स्कूल के ही छात्र हैं, ने छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया।

बहन ने शोर मचाया तो सत्यम मनचलों से भिड़ गया। इस पर उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। घेरकर पटरे से पीट-पीट कर तब तक मारा जब तक कि वह बेसुध होकर जमीन पर गिर नहीं पड़ा। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल सत्यम आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद किसी ने सूचना दी तो खीरी पुलिस पहुंची। हालत गंभीर देख परिजनों के पहुंचने से पहले ही छात्र को लेकर एसआरएन के लिए रवाना हो गई। हालांकि, वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम…

उधर मौके पर पहुंचे परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। उधर, जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और शव वापस लाने व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे खीरी-कोहड़ार व खीरी-नारीबारी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। जानकारी पर आसपास के थानों की फोस लेकर एसीपी कौंधियारा राजीव यादव भी आ गए। वह परिजनों को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। 

छेड़खानी के आरोप गलत, आपस में झगड़ा हुआ था-पुलिस…

छात्रों का आपस में झगड़ा हुआ था। छेड़खानी के आरोप गलत हैं। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000