कार की टक्कर से गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत,पति गंभीर रूप से घायल,पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी पत्नी का भी छूटा साथ

उत्तर प्रदेश के कासगंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। जबकि, पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी लेखराज (30) अपनी गर्भवती पत्नी राधा को बाइक से लेकर कादरगंज गंगा घाट पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। वहां लौटते समय गांव से कुछ दूरी पहले ही पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दंपती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर यहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे। रास्ते में राधा ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कार को कब्जे में लिया गया है।

सपना के बाद राधा अब राधा का भी छूटा साथ…

उस्मानपुर में हुए सड़क हादसे में लेखराज की गर्भवती पत्नी राधा की मौत हो जाने से लेखराज पूरी तरह से टूट गया। लगभग दो वर्ष पूर्व लेखराज की पहली पत्नी सपना की बच्चे को जन्म देते समय मौत हो गई थी। सपना की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सपना की छोटी बहन राधा से लेखराज की शादी करा दी। सपना से दो पुत्रियां हैं। एक पांच वर्ष की गुड़िया, दूसरी तीन वर्ष की सलोनी की जिम्मेदारी राधा ने उठा रही थी। राधा पहली संतान को जन्म देने वाली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000