गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक की सिर कूचकर हत्या, सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

लखनऊ में महिला मित्र से मिलने गए युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में सड़क किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभूतिखंड थाना प्रभारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवक की पहचान गोंडा निवासी अजय मौर्य के रूप में हुई है। युवक के सिर में गभीर चोट के निशान हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसी के हिसाब कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

गोंडा का रहने वाला बताया जा रहा युवक….

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विभूतिखंड इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। विभूतिखंड थाना पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान गोंडा निवासी अजय मौर्य के रूप में हुई है। आसपास के लोगों का कहना है युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया है। जहां प्रेमिका के मकान मालिक से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद मंगलवार को सड़क किनारे उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
बताया जा रहा है कि उसकी सिर कूचकर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है। विभूतिखंड में मर्डर होने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विभूतिखंड थाना प्रभारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवक के सिर में वार किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000