मां ने नवजात को सीमेंट की बोरी में लपेट कर फेंका, आवारा कुत्तों ने नोचकर खा डाला

प्रतापगढ़। एक कलयुगी मां ने अपने ही नवजात शिशु की किलकारी से मुंह मोड़ लिया। उसे गांव की बांस की कोठ के पास सीमेंट की बोरी में लपेट कर फेंक दिया। आवारा कुत्तों ने नवजात को नोचकर खा डाला। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से पूरे गांव में हलचल मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोहंड़ौर के तिवारीपुर खुर्द गांव में स्थित एक बांस की कोठ और नींबू के पेड़ के बीच घासों के झुरमुट में गुरुवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने कुत्तों को कुछ नोचकर खाते देखा। नजदीक पहुंचने पर देखा तो सात महीने के भ्रण के शव को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। इस घटना को सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। कोहंड़ौर थाने के दारोगा रवि चौधरी तथा राम जनम पांडेय ने पहुंचकर उसके के बारे में जानकारी जुटानी चाही, लेकिन गांव के लोग कुछ बता नहीं पाए। हालांकि गांव के लोगों का अनुमान है कि बुधवार रात अंधेरे में किसी ने उसे यहां फेंका होगा। कोहंड़ौर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि लावारिस हालत में नवजात का क्षत-विक्षत शव पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।

संतान न होने पर सभी धर्म के दंपती हर जतन करते हैं। हिंदू मनौती मांग कर मंदिरों में माथा टेकते हैं, मुस्लिम मस्जिदों में पहुंच कर अल्लाह से दुआ करते हैं, सिख गुरुद्वारों पर जाकर वाहेगुरु से अरदास लगाते हैं तथा ईसाई चर्च जाते हैं। इससे इतर दिल को दहला देने वाली एक घटना गुरुवार दोपहर कोहंड़ौर क्षेत्र में देखने को मिली। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।  घटना की जानकारी गांव की महिलाओं को हुई तो गोरे-चिट्टे नवजात के शव को देखकर एक महिला बोल पड़ी अरे माई हो, ऐतना सुंदर ललनवा तौ लाखौं रुपिया देहे पे ना मिलतङ…, हे भगवान ई तौ गजब होईगा हो। इसके बाद दूसरी महिला बोली अरे बहिनी अपने कलेजे के टुकड़ा फेंकी के ऊ माई नाहीं कसाईन होई सका थै…। इसके बाद महिलाएं माथा पकड़ कर बैठ गईं। इसी बीच एक वृद्ध महिला बोल पड़ी, हे दुलहिन अगर हम जानय पाइत तौ ई बाबू का हम अपने घरे लई जाइत, सोहर गवाइत, धूमधाम से बरही करित। बड़कऊ से कहित कि ऐका अपने करेजे के टुकड़ा की नाय पाला। यह सब कहते कहते हुए महिलाएं तरह-तरह की चर्चा करती रहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000