हैंडपंप में करंट आने से मां-बेटी की मौत.... उत्तरप्रदेशदेवरिया देवरिया में दिल दहला देने वाला हादसा:हैंडपंप में करंट आने से मां-बेटी की मौत,नहीं लग पाई किसी को हादसे की भनक By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 1, 2023 326 देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सलेमपुर नगर पंचायत के परशुराम धाम वार्ड में शुक्रवार की दोपहर हैंडपंप में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से मां बेटी की मौत हो गई।आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुरम धाम वार्ड के कृष्ण कुमार जायसवाल सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार को कुमार की पत्नी 48 वर्षीय सरोज जायसवाल और 18 वर्षीय बेटी भूमि जायसवाल घर का गेट बंद कर अंदर थीं। कुमार की छोटी बेटी स्कूल से दोपहर बाद लगभग दो बजे घर आई तब घर का मेन दरवाजा बंद था। आवाज लगाई, लेकिन नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर छोटी बेटी चिल्लाने लगी। शोर सुनकर अगल-बगल के लोगों ने खिड़की के रास्ते जब घर के अंदर घुसे तो हैंडपंप से चिपकर मां-बेटी गिरी पड़ी थीं। आनन-फानन लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। समाचार 326 Share