मां के साथ मंदिर से लौट रही दो मासूम बहनों को डंपर ने कुचला,मौके पर ही मौत

सहारनपुर जनपद के सरसावा में नकुड़ रोड पर एक डंपर ने दो सगी बहनों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। डंपर ने बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बहनें सुबह अपनी मां के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हे टक्कर मार दी। गांव नवादा निवासी संजय बाहर रहता है। इसकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों 12 वर्षीय अवनिका और 10 वर्षीय अवन्या के साथ मंदिर गई थी। मंदिर दर्शन के बाद दोनों बच्चियों को स्कूल जाना था। इसलिए दोनों ड्रेस में ही थी। मां ने बताया कि जब वो ब्लाक के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक डंपर बेहद तेज गति से आ रहा है।

मां तो किसी तरह संभल गई लेकिन दोनों बच्चियों को इस डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को कुचलते हुए डंपर आगे बढ़ गया और इसने बिजली खंभों को भी तोड़ डाला। बाद में बिजली के ट्रांसफार्मर में जा घुसा। दुर्घटना के बाद डंपर का चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बहनों को अस्पातल ले गई जहां चिकित्सकों ने दोनों के मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनें सरसावा के गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा थी। इनके पिता सहारनपुर से बाहर काम करते हैं। दोनों बहनें अपनी मां के साथ सरसावा में रहकर ही पढ़ाई कर रही थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000