हाईवे पर डीसीएम और कार में हुई भीषण टक्कर,कार के उड़े परखच्चे,नैनीताल घूमने जा रहे दंपती समेत चार की मौत

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में लखनऊ के दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार‌ लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी डीसीएस से टकरा गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में लखनऊ के खदरा के रहने वाले अब्दुल्ला, उनकी पत्नी सायमा राहत, चचेरी बहन बुतुल और मरियम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। लखनऊ से नैनीताल घूमने जा रहे थे। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए।

घटनास्थल पर बस से टकराई दूसरी बस…

कार सवारों की चीख पुकार पर पंजाब से पलिया की ओर जा रही बस के चालक ने बस को धीमा कर दिया। इस दौरान पीछे से खुटार जा रही प्राइवेट बस की उससे टक्कर हो गई। इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार कुछ सवारियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000