महिला ने बीडीओ को मारा थप्पड़,समाधान दिवस में पहुंची थी शिकायत लेकर, पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, यहां ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत लेकर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान बीडीओ के गुमराह करने पर महिला अपना आपा खो बैठी। उसने अफसरों के सामने ही बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। सिथरा बुर्जुग निवासी मनीषा के ससुर की मौत को करीब एक साल हो चुका है। इसके बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने पर वह कई बार शिकायत कर चुकी है।

शनिवार को भोगनीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में वह शिकायत लेकर पहुंची थी। एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मनीषा ने बताया कि बीडीओ, मलासा काम नहीं कर रहे हैं। इस पर एडीएम जेपी गुप्ता ने बीडीओ से जानकारी ली। बीडीओ मलासा शिवगोविंद गुप्ता ने बताया कि सचिव को जांच दी गई थी।

भड़की महिला ने बीडीओ को थप्पड़ जड़ दिया…

सचिव ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की बात कही है। तर्क दिया कि महिला के ससुर की मौत दोहरापुर गांव में हुई थी। जबकि महिला सिथरा बुजुर्ग गांव का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का प्रार्थना पत्र दे रही है। इस पर भड़की महिला ने बीडीओ की बात गलत बताते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

पूछताछ और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई…

दिवस में बीडीओ को थप्पड़ मारने पर अफसर सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला को कोतवाली भेजा है। कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बीडीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और थप्पड़ मारने की तहरीर दी है। महिला से पूछताछ और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000