अयोध्या से वाराणसी जा रहे दो दोस्तों की मौत, पांच घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर

अयोध्या से सात दोस्तों का दल काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए कार से वाराणसी आ रहा। जिले में प्रवेश करते ही हाईवे पर कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई।काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आ रहे अयोध्या निवासी युवकों की कार को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार सवार पांच युवक घायल हो गए। हादसा बीती रात रोहनिया क्षेत्र के लठिया ओवरब्रीज पर हुआ।

घायलों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। वाराणसी पहुंचे पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिठला नगर पंचायत कुमारगंज अयोध्या निवासी मनोज मौर्या (32), शिवम उपाध्याय (20), अनित सिंह (32), अनिल मिश्रा (35), अजीत उपाध्याय (32), दीनानाथ यादव (32) दर्शन-पूजन के लिए शनिवार रात वाराणसी आ रहे थे। कार मोहम्मद इसरार चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजे रोहनिया क्षेत्र के लठिया ओवरब्रीज पर बेकाबू ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर ही हो गई थी दो युवकों की मौत…

हादसे में चालक समेत कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखरी पंकज कुमार सिंह ने सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने मनोज मौर्य और शिवम उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शवों को कब्जे में लिया। शिवम दो भाई और तीन बहन में तीसरे नंबर पर था।

वाराणसी पहुंचे पिता पारसनाथ उपाध्याय और माता श्यामा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तीन भाइयों में दूसरे नंबर का मनोज मौर्या प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो बच्चों का पिता था। वाराणसी पहुंची पत्नी दीपा मौर्या सहित परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मिल्कीपुर अयोध्या के जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने बताया कि सभी मित्र दर्शन करने वाराणसी आ रहे थे। हादसे की सूचना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000