मां-बेटी को लाठियों से पीटकर मार डाला, महिला के पति की तेरहवीं पर देवरों और भतीजों ने की वारदात

अलीगढ़ में गोंडा के गांव कैमथल की मढैया में संपत्ति विवाद में एक महिला मुकेश (55) और उनकी बेटी प्रियंका (22) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को महिला के पति की तेरहवीं की रस्म थी, इसी दौरान देवरों और भतीजों ने यह दुस्साहसिक वारदात की। सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात सहित भारी संख्या पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश देवी गांव कैमथल की मढैया निवासी सुरेश सिंह की पत्नी थी और प्रियंका उनके साले सुरेश पाल की बेटी थी, जिसे उन्होंने बचपन से ही गोद लिया हुआ था।

सुरेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे और सागरपुर दक्षिणी दिल्ली में रहते थे। उनके तीन भाई गांव में रहते हैं। सुरेश का सात दिन पहले बीमारी से निधन हो गया, मुकेश शव का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करना चाहती थी, लेकिन सुरेश के बड़े भाई का लड़का मोना शव को गांव में ले आया और यहीं पर अंतिम संस्कार किया। सोमवार को तेरहवीं की रस्म और आबादी से कुछ दूर मोनू के मकान पर  की जा रही थी। मुकेश और प्रियंका भी इसमें शामिल होने आई थी। यह दोनों गांव में बने सुरेश के मकान में रह रही थी।

घटना के वक्त प्रियंका गांव के मकान के मौजूद थी और आरोपियों ने उसे वहीं पर पीट-पीटकर मार डाला। इसकी जानकारी मुकेश और उसके गांव हर्जीगढ़ी निवासी उसके मायकों वालों की मिली तो वे घटनास्थल की दौड़ पड़े, रास्ते में मंदिर के पास आरोपियों ने मुकेश को घेर लिया और उसे भी पीटकर मार डाला। उसके मायके पक्ष के एक व्यक्ति पर भी हमला किया, वह भागकर एक मकान में छिप गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण पलाश बंसल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना  की जानकारी की।

फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। महिला के देवरों और भतीजों सहित सात लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिल्ली स्थित मकान और गांव की संपत्ति को लेकर विवाद में घटना होने की बात सामने आ रही है। महिला व उसकी गोद ली हुई बेटी की सम्पत्ति के विवाद में महिला के देवर व भतीजों ने हत्या की है, मौके से साक्ष्य एकत्रित कराए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।-कलानिधि नैथानी एसएसपी

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000