सनातन धर्म पर टिप्पणी पर भड़के संत परमहंस दास,कहा-अगर सिर काटने के लिए 10 करोड़ कम हैं तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा

अयोध्या। सनातन धर्म को खत्म हो जाने संबंधी टिप्पणी करने पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान करने वाले रामनगरी अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस दास ने कहा है कि अगर 10 करोड़ रुपये कम हैं तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा पर सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वो सनातन धर्म के कारण ही हुआ है। उदयनिधि को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है।

परमहंस दास के ऐलान पर उदयनिधि स्टालिन ने भी तंज कसा है। स्टालिन ने कहा कि इसके लिए 10 रुपये का कंघा ही काफी है। इसके पहले परमहंस दास ने उदयनिधि स्टालिन के बयान से नाराज होकर कहा कि जो कोई भी स्टालिन का सिर कलम करके मुझे लाकर देगा, मैं उसे 10 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। अगर किसी में स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं है तो मैं खुद उसे ढूंढकर उसे मार डालूंगा। जब चेन्नई के एक कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह मुझे सनातन धर्म पर बात करने के लिए सिर के बाल संवारने को 10 करोड़ रुपये देंगे, इसके लिए 10 रुपये का कंघा ही काफी है।

बता दें कि तमिल भाषा में सिर शेव करने का मतलब बाल संवारना भी होता है। यही वजह है कि उदयनिधि ने कहा कि इसके लिए 10 रुपये ही काफी हैं। स्टालिन ने कहा कि यह हमारे लिए नई बात नहीं है। हम उन लोगों में से नहीं हैं जो ऐसी धमकियों से डर जाएं। मैं उस कलाकार का पोता हूं, जिसने तमिल के लिए अपना सिर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और द्रविड़ राजनीति के दिग्गज एम करुणानिधि के पोते हैं। तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि ने ही पेरियार के बाद राज्य में ब्राह्मण विरोधी द्रविड़ विचारधारा का झंडा बुलंद किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000