भाजपा उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा ने किया नामांकन... उत्तरप्रदेशलखनऊ राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा उम्मीदवार डॉ. दिनेश शर्मा ने किया नामांकन,निर्विरोध राज्यसभा पहुंचना तय By रमेश तिवारी "राज़दार" Last updated Sep 5, 2023 68 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में डाॅ दिनेश शर्मा ने नामांकन किया। उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा अभी विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई थी।पेशे से शिक्षक डॉ.दिनेश शर्मा लखनऊ से दो बार मेयर और एक बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। योगी सरकार पार्ट-2 में उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं दिया गया। समाचार 68 Share