प्रेम-प्रसंग में युवती की पत्थर से सिर कूचकर हत्या,ममेरे भाई पर ही हत्या का आरोप

जौनपुर जिले के दरना गांव में पत्थर से सिर कूचकर एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला को परिजनों को खबर हुई। प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका है। परिवार के लोगों ने युवती के ममेरे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।  खुटहन थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी राधेश्याम सुबह शुक्रवार सुबह खेत की ओर गया तो दुपट्टे से ढंका शव देखा। शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दुपट्टे को हटाया गया तो मृतका की शिनाख्त गांव निवासी फूलचंद उर्फ घुरई की 22 वर्षीय बेटी सुनीली के तौर पर हुई। पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई थी। परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया।

ममेरे भाई ने कई बार दी थी हत्या की धमकी…

इधर, युवती कीा निर्मम हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या खेत में ही की गई या कहीं और शव लाकर फेंका गया, यह साफ नहीं है। माता हीरावती देवी ने कहा कि सुनीली का रिश्ते में ममेरा भाई लगने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

उसने कई बार शादी न करने पर हत्या की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ शाहगंज शुभम तोंदी ने कहा कि युवती के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज…

सुनीली गुरुवार रात घर से कब और किस स्थिति में निकली इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं है। परिजनों ने बताया कि रात में वह निकल गई। कब निकली यह किसी ने नहीं देखा। घटनास्थल से पुलिस ने युवती का मोबाइल बरामद किया है। मोबाइल की सीडीआर के जरिए भी जांच कर सकती है। जिससे यह पता चलेगा कि किसके बुलाने पर युवती घर से बाहर निकली। सुनीली पांच बहन और एक भाई थी।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000