महिला ने लगाया परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, दो दिन की पंचायत के बाद पुलिस ने कराया समझौता

लखनऊ में ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में धर्मांतरण  मामला सामने आया है। एक परिवार कभी हिंदू था अब मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुका है। इस मामले में ठाकुरगंज थाने में धर्मांतरण कर चुके परिवार की पीड़ित बेटी ने अपने ही माता-पिता, भाई व भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उसे जबरस्ती धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके बाद बालागंज चौकी में दो दिन तक पंचायत कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, रस्तोगी नगर में उसके परिवार के चार लोगों ने धर्म बदल लिया है। बेटी का आरोप है कि उसे भी धर्म बदलने का दबाव बनाया, जिसका विरोध किया। 

आरोप यह भी है कि इस पर उसकी पिटाई करके घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला के माता-पिता को बुलवाया लेकिन परिवार वालों ने इस मामले को सिरे से नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी मनमुटाव का था, जिसे समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि सारा विवाद पड़ोसी के संपर्क में आने के बाद हुआ। पड़ोसी के बहकावे में माता-पिता, भाई और भाभी ने कथित तौर पर मुस्लिम धर्म अपना लिया है।  घर वाले नमाज अदा करते हैं। घर में बैठकर दुआ की जाती है और उर्स भी होता है।

पीड़िता का आरोप है कि घरवालों ने उन्हें भी ऐसा करने के लिए कहा। लेकिन उसने विरोध जताया। इस पर घरवालों ने उसकी पिटाई की। उसने किसी तरह से खुद को बचाया और एक कमरे में बंद कर लिया। फिर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिदायत देते हुए छोड़ दिया।  आरोप है कि घरवालों ने उससे कहा कि अगर घर में रहना है, तो यहां पर बना हुआ मंदिर हटाना होगा और नमाज अदा करनी होगी। पर, पीड़िता ने फिर विरोध किया तो 30 जुलाई 2023 को भाई ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे हताश होकर महिला ने ठाकुरगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर बालागंज चौकी इंचार्ज ने माता-पिता को बुलाया, जहां उनके बीच बातचीत हुई। चौकी इंचार्ज का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000