घोसी उपचुनाव हारने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बड़बोले बोल -हम अति आत्मविश्वास के कारण घोसी उपचुनाव हारे

बहराइच। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार को एक दिवसीय भ्रमण पर बहराइच पहुंचे।डिप्टी सीएम ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन वहां जीतेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उपचुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था, जिसके कारण हारे हैं, लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब सपा साफ हो गई थी। 2022 में वह सरकार बना रहे थे, लेकिन नहीं बना पाए। एक सीट जीत लेने से वह जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता उनकी हवा निकाल देगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं। वह हर बार कार्यकर्ताओं से यही कहने आते हैं कि जैसे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, वैसे ही वह भी भाजपा के सिपाही पहले हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ गया है। देश का सम्मान जब बढ़ता है तो सिर्फ प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं बढ़ता बल्कि पूरे देश के नागरिकों का भी मान बढ़ता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस जो सालों में नहीं कर पाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मात्र नौ सालों में कर दिया। जिसके चलते आज पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है अबकी बार फिर मोदी सरकार। सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान कि वह भाजपा को साफ कर देंगे इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट और उन्होंने फूलपुर लोकसभा सीट छोड़ी थी तो वहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सपा गुब्बारे की तरह फूल गई थी। उसी तरह इस समय भी सपा गुब्बारे की तरह फूली है। जनता एक सुई चुभोएगी और हवा निकल जाएगी। कमल खिल जाएगा।

नेपाल के धर्म विशेष के लोगों द्वारा भारत की नागरिकता लेने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत और नेपाल में बेहतर संबंध है। अगर कोई इन संबंधो का गलत फायदा लेने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रकरण को गंभीरता से लिया जाएगा और गहन जांच करवाई जाएगी। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनमें आगामी चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000