विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या कर 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपा रहा पति, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-30 निवासी वकील महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति नितिन सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी की कोठी डी-40 के स्टोर रूम में छिपा था। ये स्टोर रूम घर के फर्स्ट फ्लोर पर बना है। ये वहीं घर है जिसमें एडवोकेट महिला का शव बाथरुम में मिला था। प्राथमिक जांच में नितिन ने अपनी पत्नी रेणू सिन्हा की हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की थी। मृतक महिला का पति IIS (इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज) में काम किया करता था।

रविवार दोपहर को मिला था रेणु का बाथरुम में शव…

रेणु सिन्हा अपने पति के साथ सेक्टर-30 की डी-40 कोठी में रहती थी। दो दिनों से उनका भाई लगातार उनको फोन कर रहा था। जवाब नहीं मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस रविवार दोपहर डी-40 पहुंची। वहां दरवाजा तोड़कर अंदर गई। महिला एडवोकेट का शव बाथरुम में पड़ा था। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या का शक जाहिर करते हुए सेक्टर-20 थाने में शिकायत की थी। घटना के बाद से मृतका का पति फरार था। इस दौरान डीसीपी हरीश चंदर, एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मामले का पर्दाफ़ाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी।

मोबाइल सर्विलांस के बाद मिली लोकेशन, दो ताला तोड़ कर पुलिस पहुंची…

रेणू सिन्हा का हत्यारोपी पति का मोबाइल ऑन था। लेकिन वो रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की तो वो डी-40 के आसपास की दिखा रहा था। पुलिस को शक हुआ कि नितिन यही कही छिपा है। रात 3 बजे के करीब पुलिस ने फर्स्ट फ्लोर पर बने स्टोर रूम तक पहुंची। उसके दोनों तरफ गेट थे। एक गेट पर बाहर से ताला लगाया और दूसरे गेट अंदर जाकर उसे अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने पहले ताला तोड़ा तो वो भी अंदर से बंद था। शक होने पर उसने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नितिन बैठा था।

पहले तकिया से मुंह दबाया फिर सिर दीवार से टकराया…

पुलिस ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने की बाद ही पता चल सकेगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दो दिन पहले रेणु और नितिन के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ। बहस इतनी बढ़ गई उसने रेणु के साथ हाथा-पाई की। इसके बाद उसे तकिया से रेणु का मुंह दबा दिया। उसका सिर दीवार पर दे मारा। जिससे उसके सिर में चाेटे लगी। इसके बाद घसीटते हुआ बाथरुम में ले गया। उसके बाद वहीं बैठा रहा।

प्रॉपटी विवाद बना हत्या की वजह…

रेणु की हत्या इसी कोठी की वजह से की गई। दरअसल, नितिन कोठी को बेचना चाहता था। उसने इसके दाम और ग्राहक दोनों तय कर दिए थे। हत्या के एक दिन पहले कोठी देखने के लिए खरीदार भी आए थे। सौदा 4.5 करोड़ में तय किया गया था। लेकिन रेणु इसके पक्ष में नहीं थी। जिसके लते दोनों की अक्सर लड़ाई भी होती थी। 

मारने के बाद वहीं बैठकर पी सिगरेट…

जांच में पाया गया कि बाथरुम के पास सिगरेट की राख भी मिली थी। जिसे वो साफ नहीं कर पाया। नितिन सिगरेट पीने का आदी है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तब भी वो सिगरेट मांग रहा है। बताया गया हत्या करने के बाद गुस्से से लाल पीले नितिन ने वहीं सिगरेट जलाई और पी। सिगरेट की एश बाथरुम के पास ही पास ही फेंक दी।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000