गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के दो गुर्गे पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

अमृतसर। सीआईए स्टाफ पुलिस की सोमवार की शाम को गैंगस्टर व तस्कर हरप्रीत सिंह हैप्पी जट्ट के दो गुर्गों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ गोलियां चली, जिसमें एक आरोपित की टांग में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल आरोपित के साथ उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। घायल हुए आरोपित की पहचान हीरा सिंह उर्फ डायमंड निवासी ठठियां जंडियाला गुरू और हरप्रीत सिह निवासी ठठियां निवासी जंडियाला गुरू के रूप में हुई है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक विदेशी प्वाइंट 32 बोर, तीन खाली कारतूस व चार जिंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद किया है।

राम शरण की हत्या में शामिल हैं दोनों आरोपित…

बता दें कि दोनों आरोपित जंडियाला गुरू में 18 अगस्त 2023 की रात को राम शरण की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में भी शामिल थे। पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ थाना जंडियाला में पुलिस पर फायरिंग करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज…

उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपित गैंगस्टर व तस्कर हरप्रीत सिंह हैप्पी जट्ट के गुर्गे हैं, जिनके खिलाफ 13 से अधिक हत्या, हत्या प्रयास, पुलिस हिरासत से भागने, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। सीआईए स्टाफ की टीम ने हाल ही में 15 किलो ग्राम हेरोइन के साथ हरप्रीत सिंह निवासी जंडियाला गुरू को गिरफ्तार किया था। आरोपित से पूछताछ के बाद इसके साथी गगनदीप सिंह उर्फ गुग्गू उर्फ हड्डी, राहुल सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी जट्ट निवासी जंडियाला गुरू और गगनदीप सिंह निवासी खडूर साहिब को भी इस मामले में नामजद किया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि हैप्पी जट्ट ही इनका सरगना था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000