पानीपत में तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या, शव करनाल में फेंका, नहर के पास मिला शव

पानीपत के ASI ऋषिपाल की गोलियां मारकर हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया। परिजनों के आने के बाद पहले शव का एक्सरे करवाने के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। दोपहर करीब 2 बजे परिजन ASI के शव को लेकर पैतृक गांव खानपुर खुर्द के लिए रवाना हुए। वहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं दूसरी और इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 से 4 लोगों को हिरासत में ले रखा है। एक आरोपी दीपक को कल ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। जिसमें उसने माना है कि पार्टी में हुई कहासुनी के बाद उसने ऋषिपाल को गोलियां मारकर उसके शव को बुढ़नपुर नहर में फेंक दिया।

शुक्रवार शाम को हुआ था डयूटी से लापता…

शुक्रवार शाम को ASI ऋषिपाल अपनी क्रेटा गाड़ी को थाने में खड़ा करके चले गए थे। रात तक वह वापस नहीं आए। फोन बंद आने पर परिवार के लोगों को शक हुआ। करनाल के सदर थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर नहर में ASI ऋषिपाल का शव बरामद हुआ था। बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि ऋषिपाल के दोस्त दीपक ने पार्टी में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कहासुनी होने बाद उसकी 6 से 7 गोलियां मार हत्या कर दी थी।

परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट…

पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे ASI के छोटे भाई रामकरण ने बताया कि हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस उनके परिवार के साथ न्याय जरूर करेंगी। उसके भाई कि किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। पूरे परिवार को पालन उसी के कंधों पर था। आज भाई के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या आरोपी को किया था 24 घंटे में गिरफ्तार…

बता दें की बीती 15 अगस्त को पानीपत में एक आरोपी ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच ऋषिपाल को ही सौंपी गई थी। 24 घंटे में अंदर उन्होंने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद DGP द्वारा उन्हें प्रशंसा पत्र व 50 हजार रुपए इनाम देकर सम्मानित किया गया।

करीब 12 साल से गोहाना मे रह रहे थे किराए के मकान में…

छोटे भाई रामकरण ने बताया कि पिछले करीब 12 साल से हम तीनों भाई परिवार के साथ गोहाना में किराए के मकान में रहे थे। उनकी भाभी सारिता JBT टीचर है। हम तीनों भाइयों की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उसके बाद भी पता नहीं क्यों मेरे भाई की हत्या कर दी गई।

तीन बच्चों का पिता था ऋषिपाल…

छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई के पास दो बेटी व एक बेटा है। बेटा युद्ववीर IIT की जबकि बेटी नीतिका IAS की तैयारी कर रही है। सबसे छोटी बेटी रीतिका 9वीं कक्षा में पढ़ रही है। उनके पिता चंद्रहास को कई साल पहले स्वर्गवास हो चुका है। अब ऋषिपाल की परिवार के पालन पोषण करते थे। भाई की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000