आतंकी मुठभेड़ में चूरू का लाल शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान सीने पर लगी गोली

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच बीते दो-तीन दिनों से मुठभेड़ जारी है. 13 सितंबर से शुरू हुए इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल, मेजर जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहीद हो गए थे. जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी तीन आतंकियों को ढेर किया. अब इस एनकाउंटर से राजस्थान के एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में चल रहे मुठभेड़ के दौरान चूरू जिले का जवान योगेश कुमार ने मातृभूमि की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनकी शहादत की खबर सामने आते ही चूरू में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

सादुलपुर के लंबोर गांव के रहने वाले थे शहीद योगेश…

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में राजस्थान के चुरू जिले का लाल योगेश कुमार शहीद हो गया. योगेश चुरू जिले के सादुलपुर तहसील के निकटवर्ती गांव लंबोर बड़ी का रहने वाला था.  बताया गया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान योगेश के सीने में गोली लगी. जिससे वो शहीद हो गए.  28 वर्षीय योगेश पुत्र पृथ्वी सिंह इंडियन आर्मी के 18 केवलरी आर्म्ड के 14 राष्ट्रीय राफेल में डेपुटेशन पर तैनात थे. योगेश 2013 में ही खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे. योगेश की शहादत की खबर सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी. योगेश का पार्थिव दे आज रात तक सादुलपुर पहुंच सकता है . जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ सोमवार को शहीद योगेश का अंतिम संस्कार किया जा सकता है. 

सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि…

योगेश की शहादत की खबर मिलते ही जिले में शोक के लहर दौड़ पड़ी. सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की ओर से भी शहीद योगेश को श्रद्धांजलि दी जा रही है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी अपनी ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद योगेश को श्रद्धांजलि है. हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखा राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के ग्राम लंबोर बड़ी निवासी व भारतीय सेना में कार्यरत बहादुर जवान योगेश कुमार जाट जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद हो गए. ईश्वर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करें. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है.

विधायक कृष्णा पूनिया ने भी दी श्रद्धांजलि…

स्थानीय विधायक कृष्णा पूनिया ने भी शहीद योगेश को नमन किया है. कृष्णा पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर के गांव लंबोर बड़ी निवासी भारत माता के सपूत भारतीय सेना के जवान योगेश जणावा के शहीद होने की दुखद समाचार मिले हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इसी प्रकार चूरू सांसद राहुल कस्वा ने भी श्रद्धांजलि दी है. सांसद राहुल कस्वा ने लिखा “भारतीय सेना में सेवायें दे रहे सादुलपुर तहसील के गांव लम्बोर बड़ी के वीर सपूत योगेश जनावा जी की शहादत का अति कष्टदायी समाचार प्राप्त हुआ है. मां भारती की रक्षार्थ स्वयं को न्योछावर करने वाले शहीद योगेश जी की दिव्यात्मा को ईश्वर श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करे. योगेश की शहादत की खबर सामने आते ही उनके घर पर आस-पास के लोगों का तांता लगा है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000