ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत... उत्तरप्रदेशबलिया कोचिंग जा रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत,घर में मचा कोहराम By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 21, 2023 340 बलिया के नगरा थाना अंतर्गत नगरा गड़वार मोड़ पर शहीद गेट के पास गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नगरा थाना क्षेत्र के रेकुंवा गांव निवासी परमानन्द यादव की दो बेटियां शिल्पी और पिंकी गुरुवार की सुबह नगरा कोचिंग में पढ़ने आई थीं। कोचिंग से दोनों बहनें एक ही साइकिल से घर जा रही थीं। साइकिल पिंकी (16) चला रही थी, जबकि शिल्पी पीछे बैठी थी। गड़वार मोड़ स्थित शहीद गेट के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से पिंकी की मौत हो गयी, जबकि शिल्पी बाल बाल बच गयी। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और छात्रा के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकों लेकर परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक शुरू हो गई। परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि पुलिस जानबूझकर छात्रा के शव को देखने नहीं दी। वहीं, आक्रोशित भीड़ चालक को पकड़ने और शव को तत्काल घटनास्थल पर लाने को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि तत्पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। समाचार 340 Share