फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत:बेन के साथ अब अस्मा नहीं,बस उसकी यादें थीं और सिसकियां

आगरा। खुशियों को फतेहपुर सीकरी में जब गम की सौगात मिली तब 61 साल की फ्रांसिसी पर्यटक एस्मा के पति बेन येलेस को पता चला कि उनकी पत्नी हमेशा के लिए अलविदा कह गई है। सिसकियों और हिचकियों के बीच एस्मा के पति बेन की आवाज कई मिनटों तक मौन हो गई। बेन कभी जमीन को उंगलियों से नोचने लगे तो कभी पत्नी की आंखों में आंखों डाल उन्हें जगाने की कोशिश करते रहे। एस्मा नहीं उठीं तो पैर फैलाकर माथा पकड़ लिया।

आंसुओं की अविरल धारा के बीच 10 मिनट तक आसमान देखते रहे बेन के मुंह से पहला शब्द एंबुलेंस निकला। इसके बाद बेन कभी एस्मा के बालों में हाथ फेरते तो कभी एस्मा की आंखों में आंखें डालकर उन्हें निहारते रहे।एस्मा के लिए बेन की बेपनाह मोहब्बत देख दूसरे पर्यटकों की आंखें नम हो गईं। मोहब्बत की नगरी आगरा से बेइंतहा दर्द लेकर जाने वाले बेन बेजार थे,निराश थे, हताश थे। एंबुलेंस की देरी ने बेन की हताशा को बेबसी में तब्दील कर दिया था। हॉस्पिटल में अपनी पत्नी का शव देखने के बाद इस बार जब बेन रोए तो उन्होंने इशारों में बस इतना कहा कि मैं मौन रहना चाहता हूं।

अधूरा रह गया दीदार-ए-ताज का ख्वाब…

फ्रांस की महिला पर्यटक एस्मा का पति बेन एलेस के साथ ताजमहल के दीदार का ख्वाब अधूरा रह गया। ताजमहल देखने से पहले ही फतेहपुर सीकरी में जिंदगी ने एस्मा का साथ छोड़ दिया।

पर्यटन मंत्री को लिखेंगे पत्र…

नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी है और देश दुनिया से पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में यहां एयर एंबुलेंस नहीं होना बड़ी कमी है। लंबे समय से यहां एयर एंबुलेंस चलाने की मांग कर रहे हैं। पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करेंगे। वहीं टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान का कहना है कि कई बार पर्यटक गिरकर चोटील हो गए है। करीब दो घंटे बाद मरीज को अस्पताल में इलाज मिला, एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर चंद मिनट में ही इलाज मिल जाता और मरीज की जान बच जाती।

बता दें कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे फ्रांसीसी पर्यटकों का एक समूह फतेहपुर सीकरी किले के अंदर ख्वाबगाह स्मारक के पास तुर्की सुल्ताना पैलेस में सेल्फी ले रहा था, तभी उनके संयुक्त वजन के कारण लकड़ी की रेलिंग टूट गई। सभी पर्यटक खुद को बचाने में सफल रहे,लेकिन 60 वर्षीय एस्मा लगभग 9 फीट की ऊंचाई से पत्थर के फर्श पर गिरी और बेहोश हो गईं। स्मारक पर मौजूद एएसआई कर्मचारियों ने तुरंत 108 नंबर डायल कर आपातकालीन एम्बुलेंस को बुलाया,लेकिन एम्बुलेंस को आने में समय लग गया।मौके पर मौजूद कुछ गाइडों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की और घायल एस्मा को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एस्मा को मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000