व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक सिपाही भी जख्मी

शंकरगढ़ बाजार के व्यापारी के पुत्र का अहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी व्यापारी के चालक का भाई बताया जा रहा है। जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने भाई के ही मालिक के बेटे के अपहरण और फिरौती की घटना को अंजाम दिया था। फिरौती न मिलने पर किशोर की हत्या कर दी गई। रविवार को पुलिस ने शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के पुत्र शुभ केसरवानी (13) की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस की बदमाशों से शंकरगढ़ के बड़गड़ी के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। बदमाशों को शंकरगढ़ के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सुखदेव व संजय भारतीय नामक बदमाशों को गोली लगी है।सुखदेव व्यापारी के ड्राइवर का भाई है। इसी ने अपरहण और फिरौती की साजिश रची थी।

खरगोश दिखाने के बहाने ले गए थे जंगल में…

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि पुष्पराज केसरवानी के ट्रक के चालक के भाई ने अपने भतीजे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। किशोर को जंगल में खरगोश दिखाने के बहाने ले गए थे और वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद फोन करके परिवार के लोगों से फिरौती मांगी गई। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने सूत्रों की मदद से जंगल में छिपे दोनों बदमाशों को घेर लिया।

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इनके पैर में गोली लगी है। अपने को बचाने में शंकरगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही सागर देवरिया भी घायल हो गया है। बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन, खून से सना शर्ट भी बरामद किया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000