भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने रॉड और बेल्ट से पीटा.... उत्तरप्रदेशगोरखपुर भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने रॉड और बेल्ट से पीटा, जांच में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 24, 2023 243 गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में शनिवार की शाम कापी लेने गए भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने घेर कर राॅड और बेल्ट से मारपीट कर बेहोश कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तब तक मनबढ़ युवक धमकी देकर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी निवासी शेषनाथ चौहान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनका भतीजा विनय सिंह चौहान ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी तैयारी कर रहा है। शनिवार की शाम 5:30 बजे लाइब्रेरी से पढ़ने के बाद पादरी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कापी लेने गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश में छह की संख्या में मनबढ़ युवक विनय को देखते ही गाली देने लगे और उसके बाइक की चाबी निकाल ली। विनय ने मना किया तो मनबढ़ों ने राॅड और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस शनिवार की रात पंकज राय,शिवम, रितांस, अनुराग,अमन और मो. कोनिन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। समाचार 243 Share