सोने का कैप्शूल बनाकर मलाशय में छुपाया था शारजाह से आया यात्री.... उत्तरप्रदेशवाराणसी सोने का कैप्शूल बनाकर मलाशय में छुपाया था शारजाह से आया यात्री, बाबतपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा, डाक्टरों ने निकाला By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 29, 2023 445 वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट शारजाह से आए यात्री के पास से 49 लाख का 840 ग्राम सोना बरामद किया गया। यात्री ने सोने का कैप्शूल बनाकर अपने मलाशय में छिपा रखा था। उसे उम्मीद थी कि इससे बचकर निकल जाएगा, लेकिन कस्टम विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। डाक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के मलाशय से सोना बाहर निकाला। फिलहाल यात्री से पूछताछ की जा रही है। शारजाह से एक विमान गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यात्रियों की जांच कस्टम विभाग की टीम कर रही थी। टीम को एक यात्री पर संदेह हुआ। उसे सिक्योरिटी एरिया में ले जाया गया और पूछताछ की गई, लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद कस्टम विभाग के अधिकारी उसे एक्स-रे के लिए ले गए, जहां उसके मलाशय में गोल्ड का पता चला। यात्री ने सोने का पेस्ट बननाकर अपने मलाशय में छिपा रखा था, इसलिए कस्टम टीम को उसे निकालने में मुश्किल आई। इसके बाद तस्करों को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। फिलहाल यात्री से पूछताछ जारी है। समाचार 445 Share