विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

मुख्य आरोपी अजय नरायण सिंह की बुलट भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष के घर से बरामद,आधा दर्जन थानों की पुलिस ने देर शाम चिकित्सक घनश्याम तिवारी के हत्यारोपी के नारायणपुर स्थित तीन घरों पर की छापेमारी

सुलतानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के आरोपी अजय नारायण सिंह के नारायणपुर स्थित तीन घरों पर आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गुरुवार देर शाम छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी अजय नारायण सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन के घर से बरामद हुई। पुलिस के छापेमारी के दौरान अजय नारायण नहीं मिला।

लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन मौजूद रहे। बताते चलें कि चिकित्सक स्व डॉ घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या अजय नारायण सिंह ने अपने साथियों के साथ बीते शनिवार को की थी। चिकित्सक डॉ घनश्याम तिवारी की हत्या करने के बाद आरोपी अजय नारायण सिंह फरार है। पुलिस उनके ठिकानों की तलाश कर रही है। डॉक्टर की हत्या के बाद से लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस सूत्रों की माने तो कप्तान सोमेन वर्मा इस घटना को लेकर काफी सख्त हैं। उनके निर्देश पर गुरुवार को शाम कोतवाली नगर, लंभुआ, कोतवाली देहात,कूरेभार और धम्मौर थाने की पुलिस ने बड़ी संख्या में आरोपी अजय नारायण सिंह के घर पर छापेमारी की। पुलिस को आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल आरोपी के चाचा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन के घर से बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000