कॉलेज से लौट रही युवती को किया अगवा.... उत्तरप्रदेशगोरखपुर कॉलेज से लौट रही युवती को किया अगवा, कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में पहुंची घर By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 1, 2023 441 उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब युवती शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। तीन लोगों ने कॉलेज के पीछे से युवती को अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर पहुंची युवती को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूचना पर देर रात एसपी संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने उन्हें एक आरोपी का नाम बताया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जानकारी के मुताबिक, बरहज थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली युवती शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन लोगों ने कॉलेज के पीछे से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से आरोपियों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि युवती ने एक आरोपी का नाम बताया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि के लिए युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। समाचार 441 Share