अपने घर पर भाजपा पार्षद ने कराया सुतली बम से हमला,वीडियो ने मंसूबे पर पानी फेरा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रामूदास कनौजिया ने अपने विरोधी को फंसाने और सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर हमला करवाया। शनिवार देर रात ईंट-पत्थर और सुतली बम से हमले की सूचना देकर एफआईआर भी दर्ज करा दी,लेकिन सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर वायरल हुए एक वीडियो ने पार्षद रामूदास के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस पार्षद समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मड़ियांव दाऊदनगर निवासी भाजपा पार्षद रामूदास कनौजिया ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी। रामूदास ने पुलिस को बताया कि लगभग 1:15 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ समझ पाता, तब तक घर पर पथराव होने लगा। जब वह बाहर निकला, तो कोई नजर नहीं आया। दो सुतली बम, सुतली बम के अवशेष, टूटा टाइल्स आदि पड़े हुए थे। पुलिस ने उनकी सूचना पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली।

एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि रविवार दोपहर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो पार्षद के दफ्तर का है। इसमें पार्षद के दफ्तर में पांच छह लोग बैठे नजर आ रहे हैं। सभी शराब पी रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि वहां मौजूद एक शख्स शेखर राजपूत नाम की इंस्टाग्राम आईडी से लाइव होता है। 8 मिनट 27 सेकंड तक वह लाइव रहा। इसमें पूरी शराब पार्टी कैद हुई। इसी दौरान एक शख्स हाथों में तीन सुतली बम लेकर दिखाई देता है।

एडीसीपी ने बताया कि पार्षद ने खुद ही अपने घर पर हमले की साजिश रची थी। उनके ही परिचित लोगों ने बम चलाया और पथराव किया। सभी से पूछताछ की जा रही है। अब मामले में विधिक राय लेकर केस में बदलाव किया जाएगा,जिसने साजिश रची और जिसने हमला किया, वे गिरफ्तार किए जाएंगे‌।अभी तक की जांच में सामने आया कि पार्षद अपने विरोधी को इस मामले में फंसाने की साजिश रची थी। साथ ही वह इस घटना के आधार पर सरकारी गनर यानी सुरक्षा की मांग करते। आसानी से सुरक्षा मिल जाए इसलिए पूरी साजिश रची।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000