एक करोड़ सरकारी पद खाली,नौकरियां क्यों नहीं दे रहे ताकि चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं: वरुण गांधी

पीलीभीत। अपनी बेबाकी के लिए जगजाहिर पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार का घेराव किया है। वरुण ने कहा कि देश में एक करोड़ सरकारी पद खाली हैं। घर-घर में बेरोजगार हैं तो नौकरियां क्यों नहीं दे रहे, ताकि पैसा बचाकर चुनाव में रेवड़ियां फेंकी जाएं,आटा-चावल मुफ्त में दिया जाए।

दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे वरुण गांधी ने सोमवार को बिलसंडा के कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।वरुण ने कहा कि राजनीतिक में भ्रष्टाचार बहुत घुस गया है।मैंने आज तक सांसद की तनख्वाह तक नहीं ली है, सरकारी गाड़ी से नहीं चलता हूं,लाभ लेने लगूंगा तो मन की बात बोल नहीं पाऊंगा।कहा कि जिले के अन्य नेताओं को देखिए।सबने बनने के बाद अपना कितना फायदा किया। उनकी पहले स्थिति क्या थी और आज की स्थिति देखिए।

वरुण गांधी ने कहा कि हमको छोड़कर पीलीभीत के सभी नेता कमीशन खाते हैं।यह सब जनता का पैसा है।मुझे दिखावे की राजनीतिक नहीं करनी,ऐसी राजनीतिक करना है, जिसमें आप लोगों का हिस्सा हो।वरुण ने कहा कि एक जमाना था, जब उसूलों की राजनीतिक होती थी। देश का नेता कैसा हो महात्मा गंधी या भगत सिंह जैसा हो नारे लगते थे, लेकिन आज का नारा है, देश का नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।

वरुण गांधी ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले इतनी परीक्षाएं होती थीं,लेकिन अब जो परीक्षा में बैठता है तो तीन साल बाद रिजल्ट आता है।आधे पेपर तो कैंसिल हो जाते हैं। पहले इतनी नौकरियां थीं,लेकिन अब सब सिकुड़ गई हैं, क्योंकि सब प्राइवेट को बेच दिया है। प्राइवेट वाले दिल्ली-मुंबई के लड़के को रखेंगे या बीसलपुर के लड़के को।

वरुण गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 10-20 हजार करोड़ का लोन मिलता है, लेकिन यहां आम आदमी के दो लाख का लोन मिलने में प्राण निकल जाते हैं। वरुण ने कहा कि मैं दो हिंदुस्तान को नहीं देखना चाहता, जिसमें एक हिंदुस्तान के बच्चे विदेश में पढ़ें और नौकरी पाएं। दूसरे हिंदुस्तान में बच्चों के सपने छोटे हो, स्वास्थ्य भी ठीक न हो। नौकरी भी न मिल पाए। सिकुड़-सिकुड़ कर जीवन कटे।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार सुबह सात बजे शंकर साल्वेंट पर लोगों की जन समस्याएं सुनी। इसके बाद वरुण गांधी बिलसंडा पहुंचे। वरुण ने ब्लॉक क्षेत्र के रम्पुरा नत्थू, पैतबोझी, इलाहबांस, पकड़िया, दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया, सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000