भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट में दाखिल हुई CBI जांच के लिए क्रिमिनल रिट याचिका

वाराणसी। जनपद के सारनाथ स्थित निजी होटल में मृत मिलीं चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में CBI जांच के लिए बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गई है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने इस मामले में अगले हफ्ते कोर्ट में सुनवाई होगी।वही इस मामले में आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी पर आज (गुरुवार) को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

 उत्तर प्रदेश भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां की रहने वाली आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के होटल के कमरे में मृत मिली थीं। अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। अभिनेत्री के परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के पश्चात सिंगर समर और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि समर सिंह अभी भी जेल में ही है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में वादी पक्ष के सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बेटी की मौत जिन परिस्थितियों में हुई है, वह निश्चित तौर पर संदेहास्पद है। वही उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला कि रिपोर्ट से जाहिर है कि मौत से पहले उनकी बेटी के साथ शारीरिक रूप से बहुत गलत हुआ था। इसके साथ ही आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने मामले में पुलिस जांच की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है और आरोप लगाया है, कि पुलिस के कुछ लोगो के द्वारा सबूतों को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। ऐसी स्थिति में उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच कर सच सामने लाने की मांग किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000