शाइन सिटी की वाराणसी में 100 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त,खरीदी थी छोटे काश्तकारों से जमीन

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों का 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने वाली शाइन सिटी कंपनी की वाराणसी में लगभग सौ करोड़ रुपये की जमीन जब्त कर ली हैं। यह जानकारी गुरुवार को राजधानी लखनऊ के ईडी के जोनल कार्यालय ने दी। सूत्रों के अनुसार शाइन सिटी के संचालक राशिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम, अमिताभ श्रीवास्तव और मीरा श्रीवास्तव आदि ने वाराणसी के राजा तालाब इलाके में छोटे काश्तकारों से 10.47 हेक्टेयर के 47 कृषि भूखंड खरीदने के अनुबंध किए थे। इस भूमि पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च करने का वादा किया था। फिर लुभावनी स्कीम के जरिये भूखंड देने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद राशिद और बाकी संचालक फरार हो गए।

ईडी की जांच में सामने आया कि साल 2015 में लगभग 17.92 करोड़ रुपये में शाइन सिटी कंपनी के नाम से राजा तालाब इलाके में कई बीघे कृषि भूमि खरीदी गई थी। इस संबंध में कई निवेशकों ने वाराणसी के विभिन्न थानों में शाइन सिटी के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। ईडी ने इन सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया है, इसकी मौजूदा कीमत लगभग सौ करोड़ रुपये है। ईडी ने इन जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। बताते चलें कि इससे पहले ईडी ने शाइन सिटी की उत्तर प्रदेश और बिहार में 128.54 करोड़ रुपये की संपत्तियों को भी जब्त कर चुकी है।

शाइन सिटी के संचालकों ने सिर्फ निवेशकों को ही नहीं बल्कि अपने एजेंटों को भी ठगा था। ईडी की जांच में पता चला कि जिन एजेंटों ने भूखंड बेचे थे, उनको कमीशन का चेक दिया गया था। एजेंटों ने बैंक में चेक लगाए तो वे बाउंस हो गए। वहीं, निवेशकों ने जब रकम वापसी के लिए एजेंटों पर दबाव बनाया तो कई एजेंटों ने शाइन सिटी के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000