देवरिया के बाद अब कानपुर में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या, परिवार के चार अन्य लोगों की हालत गंभीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद कानपुर देहात में भूमि विवाद के चलते दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं परिवार के चार लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला गजनेर के निनाया गांव का है। दो भाइयों की हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। डबल मर्डर की सूचना के बाद एसपी और एएसपी ने गांव पहुंचकर हालात की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि गांव के सत्य नारायण शर्मा ने कई वर्ष पहले गांव में ही एक जमीन ली थी। इस पर गांव के ही मोहन शुक्ला के परिवार से विवाद चल रहा था. गुरुवार रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया. इसके बाद मोहन ने स्वजन अंजनी, सुंदर और अन्य के साथ लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया और जमकर मारा। इस हमले में घायल 70 वर्षीय सत्य नारायण, उनके भाई 56 वर्षीय रामवीर, रामवीर की पत्नी मधु, बेटी मीनू, काजल व बेटा संजू घायल हो गए।

उन्हें सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह सत्यनारायण व रामवीर की मौत हो गई। इधर गांव वालों को सुबह मौत का पता चला तो भीड़ जुट गई। डबल मर्डर की सूचना पर सीओ अरुण सिंह और गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर ताला लगे होने पर ग्रामीणों से जानकारी ली व एक टीम अस्पताल गई। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की प्लाट पर आरोपितों के पिकअप खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। तीन मुख्य आरोपियों मोहन शुक्ला, अंजनी शुक्ला व प्रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर इस खुनी संघर्ष के संज्ञान डीजीपी यूपी द्वारा भी लिया गया। डीजीपी की तरफ से सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिये गए है। कहा गया है कि एक सप्ताह में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र दाखिल कर न्यायालय से सजा जाए। साथ ही आईजी रेंज कानपुर को पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000