20 साल पहले वैलेंटाइन डे पर पत्नी कि-की हत्या, 15 साल तक पहचान बदलकर जीता रहा खूबसूरत जिंदगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों की नई-नई शादी हुई थी, बेहद खूबसूरत जोड़ी थी दोनों की। हर कोई दोनों की जोड़ी को देखकर बलाएं लेता था, लेकिन ये कोई नहीं जानता था कि ये तो बस 3 महीने की कहानी। हनीमून पीरियड अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि लड़की का कत्ल हो गया। सामने पत्नी की लाश पड़ी थी, पति का रो रोकर बुरा हाल था। इतना बुरा हाल की उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सदमे की वजह से अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन फिर वो कभी लौटकर नहीं आया।

20 साल पहले वैलेंटाइन डे के दिन एक मर्डर और फिर…

ये कहानी है 20 साल पुरानी। साल 2003 में केरल की रहने वाली सजनी नायर की शादी तरुण जिनाराज से हुई। अभी शादी को तीन महीने ही बीते थे कि सजनी का कत्ल हो गया। ये केस काफी चर्चा में आया, वजह थी पति का पहले पत्नी की मौत के गम का नाटक करना और फिर पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार हो जाना। तरुण ने सजनी की मौत पर खूब घड़ियाली आंसू बहाए। एनजाइटी अटैक का नाटक भी किया, लेकिन ये उसका एक तरीका था फरार होने का। सजनी की मौत दूसरे दिन ही तरुण फरार हो गया।

पत्नी का कत्ल और फिर 15 साल तक ऐशों आराम…

अब ये साफ था कि कत्ल तरुण ने किया है। गला घोंटकर सजनी की जान ली गई थी, लेकिन कातिल को पकड़े तो पकड़े कैसे। कई दिनों तक पुलिस सजनी के पति को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वो गायब हो चुका था। धीरे-धीरे उसकी तलाश बंद हो गई। वही दूसरी तरफ तरुण ने अपनी नई जिंदगी शुरू कर ली थी। वो बैंगलोर शिफ्ट हो चुका था।

कातिल ने बैंगलोर में बसा ली थी अपनी नई दुनिया…

बैंगलोर में तरुण जिनाराज ने दूसरी शादी कर ली, उसके दो बच्चे भी हो गए। पत्नी के कत्ल के बावजूद वो पूरे ऐशो आराम की जिंदगी बिता रहा था। वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदेश भी गया। उसने अपना नाम विजय रख लिया था। वो एक कंपनी में सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर बड़े ही आराम से काम भी कर रहा था। वो मान चुका था कि अब पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, लेकिन सजनी के परिवार वाले अपनी बेटी की मौत को सालों बाद भी नहीं भुला पाए थे।

15 साल बाद मां के फोन की वजह से हुई गिरफ्तारी…

साल 2018 में पुलिस को जिनाराज के बारे में कुछ जानकारी मिली। दरअसल पुलिस लगातार तरुण जिनाराज की मां के फोन ट्रैक कर रही थी और उनके फोन पर प्रवीन नाम के एक शख्स का लगातार फोन आ रहा था। बस इसी बात से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जाल बिछाया और फिर उस कॉल की वजह से 15 साल बाद सजनी का कातिल गिरफ्तार हुआ। कोर्ट ने तरुण को सजा सुनाई और उसे साबरमती जेल में बंद किया गया। सजनी के परिवार ने भी राहत की सांस ली कि आखिरकार 15 साल बाद ही सही उन्हें न्याय मिला, लेकिन यहां कहानी खत्म नहीं हुई।

जमानत पर बाहर आया, लेकिन फिर हुआ फरार…

तरुण जिनाराज बेहद शातिर था। वो लगातार जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी डाल रहा था। अलग-अलग बहाने से वो कोर्ट में बेल के लिए अप्लाई करता था। आखिरकार इस साल अगस्त में जिनाराज बेल पाने में कामयाब हो गया। वो 4 अगस्त के दिन जेल से बेल पर बाहर तो आया, लेकिन फिर वापस जेल नहीं गया। ये शातिर अपराधी एक बार फिर फरार हो चुका था, इसे लगा कि ये पुलिस को इस बार भी धोखा दे देगा। 2 महीने तक ये पुलिस से बचता रहा। कल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को तरुण जिनाराज के दिल्ली में होने की खबर मिली और फिर उसे धर दबोचा गया।

एक बार फिर मां के फोन ने जेल तक पहुंचाया…

इस बार भी तरुण की गिरफ्तारी उसके मां को किए फोन की वजह से ही हुई। दरअसल सजनी के कत्ल के बाद वो पुराने किसी भी शख्स से टच में नहीं था। उसने अपनी एक अलग दुनिया बना ली थी, लेकिन अपनी मां के साथ वो हमेशा बात करता रहा। इस बार भी ऐसा ही हुआ। करीब दस दिन पहले वो अपनी मां से मिलने बैंगलोर भी गया था। पुलिस को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी, लेकिन उस वक्त तो बच गया, लेकिन दिल्ली से उसे पकड़ लिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000