बाइक सवार बदमाशों ने  दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर की हत्या

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में आसनसोल की औद्योगिक टाउनशिप के पास कुल्टी में बुधवार सुबह एक व्यापारी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक साहूकार भी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मृतक की पहचान शंभूनाथ मिश्रा (55) के रूप में हुई है। वह कुल्टी के चिनाकुरी इलाके में अपने आवास के पास एक चाय की दुकान पर गया था, इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश वहां पहुंचे और उन पर नजदीक से गोली चला दी।बदमाशों ने मिश्रा को करीब छह राउंड गोलियां मारी, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के परिजन हत्या की वजह को लेकर काफी अनिश्चित हैं। पीड़ित के रिलेटिव अरविंद तिवारी के मुताबिक, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मिश्रा की किसी से कोई निजी दुश्मनी थी या नहीं।

पीड़ित की पत्नी नीलम मिश्रा ने भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके मृत पति किस व्यवसाय में शामिल थे। नीलम ने कहा कि बुधवार की सुबह वह पूजा-पाठ करने के बाद घर से बाहर चले गए थे। बाद में मेरे पड़ोसियों ने मुझे उन पर हुए हमले की जानकारी दी। मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि उनकी हत्या के पीछे कौन हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आईओ ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस को शक है कि हत्या का कारण व्यापार संबंधी प्रतिद्वंद्विता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |     पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी से मारपीट:एक हफ्ते बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने की ये मांग     |     मस्जिद के नीचे मिला 20-25 फीट गहरा कुआं, सर्वे ऑफ इंडिया और ASI की टीमें करेंगी जांच     |     दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000