भाजपा नेता के घर पर पुलिस बल मौजूद... अमेठीउत्तरप्रदेश भाजपा नेता की चाकू से गोदकर की गई हत्या, सुबह घर से थे निकले, टीनशेड के कमरे में मिला शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 12, 2023 743 यूपी अमेठी जिले के तिलोई थाने के कोची गांव निवासी भाजपा नेता रवींद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोची गांव निवासी रवींद्र सिंह (38) भाजपा नेता बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन उनके फोन पर काल करते रहे लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ। प्रकरण की जानकारी सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद भाजपा नेता का शव गांव में ही एक व्यक्ति के टीनशेड के कमरे से बरामद किया गया। उस पर चाकुओं से वार किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी डॉ. इलामारनजी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जाँच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध 743 Share