एक साथ भिड़े चार वाहन, कार सवार की मौत.... उत्तरप्रदेशलखनऊ नहीं थम रहा तेज रफ़्तार का कहर ,शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा, एक साथ भिड़े चार वाहन, कार सवार की मौत By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 13, 2023 309 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। कानपुर की तरफ से कमता की ओर जा रहे चार वाहन समिट बिल्डिंग के पास टकरा गए। इससे एक कार ट्रक के नीचे आ गई। कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। बुरी तरह से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में फंसे शव को निकालने के लिए उसे काटना पड़ा। मरने वाले की शिनाख्त अभी की जा रही है।कानपुर की तरफ से कमता की ओर जा रहे चार वाहन समिट बिल्डिंग के पास टकरा गए। इससे एक कार ट्रक के नीचे आ गई। कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। समाचार 309 Share