तहसील में वकीलों और लेखपालों में भिड़ंत, न्यायिक कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता

लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील में बृहस्पतिवार को वकीलों और लेखपालों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में विवाद एक राजस्व पत्रावली में रिपोर्ट लगाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना के चलते करीब पांच सौ फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने बार भवन में बैठक कर दोषी लेखपालों पर कार्रवाई करने की मांग की और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। वहीं, मोहनलालगंज लेखपाल संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जिले में हड़ताल की घोषणा कर दी।

बार एसोसिएशन मोहनलालगंज के महामंत्री रामलखन यादव ने बताया कि राजस्व पत्रावली में रिपोर्ट लगाने को लेकर वकील प्रदीप कुमार का लेखपाल दीपक से विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इस दौरान लेखपाल अमरीष वर्मा व शैलेंद्र वर्मा ने प्रदीप की पिटाई कर दी। मामला शांत कराने पहुंचे सीनियर वकील कृपाशंकर से भी लेखपालों के गुट ने मारपीट की। वहीं, मोहनलालगंज लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरेश का आरोप है कि वकील रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रहे थे। इसे लेकर लेखपाल पर हमला कर दिया। कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लूट-छेड़छाड़, बलवा और मारपीट समेत गंभीर धाराओं में सात वकीलों पर केस…

इस मामले में लेखपाल दीपक द्विवेदी की तहरीर पर सात अधिवक्ताओं पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई। इसमें केपी यादव, सुजीत यादव, संतोष, अशोक यादव, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र और धीरेंद्र शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने पहले गालियां दीं, इसके बाद मारपीट करने लगे। यह सब देखकर महिला लेखपाल समेत अन्य कई लेखपाल बीच बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला लेखपाल से छेड़छाड़ की। कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, लूट, एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर अधिवक्ताओं की ओर से भी लेखपालों के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कराया जा रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000