दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस... उत्तरप्रदेशराजस्थान धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौके पर ही हुई मौत; 18 लोग हुए घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 14, 2023 412 राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी निजी बस खड़े ट्रोले से टकरा गई। इस हादसे में चाल लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और SP अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार पीपलखूंट के लांबार डाबरा से श्रद्धालु सांवरिया जी शनि महाराज के जा रहे थे। सभी मृतक लांबा डाबरा गांव के ही रहने वाले हैं। हादसा राष्ट्रीय-56 पर झरणीया कचोटिया के बीच हुआ है। इस दौरान तीन लोगों की घटनास्थल पर तो एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा प्रशासनिक हमला घटना की जांच पड़ताल में लगा हुआ है। दुर्घटना 412 Share