फर्जी ED अफसर बनकर आए बदमाश, 3 करोड़ लूटकर भागे पुलिस ने 2 किमी पीछा करके दबोचा

दिल्ली में शनिवार 14 अक्टूबर की रात बदमाशों ने फर्जी ED अधिकारी बनकर एक घर से 3 करोड़ रुपए लूट लिए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। ये सभी कार में सवार होकर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने दो किमी पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और लूटी गई रकम में से एक करोड़ रुपए बरामद कर लिए। यह मामला द्वारका के बाबा हरिदास नगर का है। पीड़ित के मुताबिक, आधी रात कुछ लोग उनके घर जबर्दस्ती घुस आए। वे सभी खुद को इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) का अधिकारी बता रहे थे। 30 मिनट के अंदर बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और तीन करोड़ की रकम लेकर चले गए। जाते-जाते उन्होंने परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए ED ऑफिस आने को कहा।

पीड़ित ने जमीन बेचकर इकठ्ठा किए थे पैसे…

परिवार का कहना है कि उन्होंने हाल ही में जमीन बेचकर पैसे जुटाए थे। हमें छापेमारी के दौरान थोड़ा शक भी हुआ। बदमाश जिन दो कारों में आए थे, उन पर कोई ऑफिशियल साइन बोर्ड नहीं था। उनके पास पिस्तौलें थीं और उनका बिहेवियर भी अजीब लग रहा था। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के एक सदस्य ने रात करीब सवा एक बजे पुलिस को कॉल किया। जब पुलिस की PCR वैन घर पर पहुंची तो पीड़ित ने उन्हें बताया कि फर्जी ED टीम मित्राऊं गांव की ओर गई है। पुलिस अधिकारी ने द्वारका में तैनात टीमों को सतर्क किया और विभिन्न इलाकों में जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बदमाशों को रोका, पर वे नहीं रुके, 2 किमी बाद दबोच लिया…

कुछ देर बाद ही पुलिस कंट्रोल रूम टीम को एक कार दिखी, जो स्पीड में थी। उन्होंने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो रुका नहीं। इसके बाद पुलिस ने 2 किमी तक कार का पीछा किया और नरेला में वाहन को रोकने में कामयाब रहे। जैसे ही कार रुकी, एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को कार में 70 लाख रुपए मिले। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी अमित उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई। वह पहले बिंदापुर में हत्या समेत दो आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस अधिकारी आनंद मिश्रा ने बताया कि अमित को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। DCP (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई और तीन और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनसे तीस लाख रुपए बरामद हुए।

पुलिस को किसी परिचित पर शक…

पुलिस ने कहा कि जिस घर में फर्जी छापेमारी की गई, उस परिवार ने हाल ही में द्वारका में अपना प्लॉट साउथ दिल्ली के कुछ निवासियों को बेचा था। पीड़ित को जानने वाले एक व्यक्ति पर ईडी छापेमारी कराने का शक है। पुलिस को संदेह है कि दो ग्रुप काम कर रहे थे, एक ने इसकी योजना बनाई, दूसरे ने इसे अंजाम दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000