इलाहाबाद HC के फैसले को क्या सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती,पंढेर-कोली को मिली है राहत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर नोएडा का दिल को झकझोर देने वाला निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को 2 मामलों में बरी कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को रद्द करते हुए दोनों को दोषमुक्‍त कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सजायाफ्ता सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की अपीलों को मंजूर कर लिया। मनिंदर सिंह पंढेर को अब किसी मामले में भी सजा नहीं बची है। फैसला आने के बाद पंढेर को नोएडा जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

इस पूरे मामले में फैसला आने के बाद सीबीआई ने असहमति जताई है। हाईकोर्ट के इस फैसले से सीबीआई खुश नहीं है और अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कह रही है।वहीं मनिंदर सिंह पंढेर को 2 मामलों में बरी कर दिया गया है। पंढेर के खिलाफ निठारी कांड में कुल 6 मामले थे, जिसमें से तीन मामलों में वह सीबीआई की ट्रायल कोर्ट से बरी हो चुका है। वहीं एक मामले में हाईकोर्ट ने पहले ही बरी कर दिया था। बाकी बचे दो मामलों में हाईकोर्ट ने आज सोमवार को फांसी की सजा को रद्द करते हुए बरी कर दिया है। बता दें कि साल 2006 में निठारी कांड का खुलासा हुआ था।इस मामले में गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट ने सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को फांसी की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट के फैसले से सीबीआई खुश नहीं…

सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर पर आज आए फैसले से सीबीआई खुश नहीं है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। सीबीआई के वकील संजय कुमार यादव ने कहा है कि हाईकोर्ट ने इन्हीं सबूतों के आधार पर कोली को मिली फांसी की सजा पर मुहर लगाई है। ऐसे में हाईकोर्ट का फैसला हैरान करने वाला है। जजमेंट का अध्ययन करने के बाद सीबीआई की लीगल विंग को इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की सिफारिश की जाएगी।

पंढेर की वकील ने क्या कहा…

मनिंदर सिंह पंढेर की वकील मनीषा भंडारी ने बताया कि केस में हमने तीन अपील दाखिल की थी। एक साल 2010 से पहले का मामला था। साल 2010 में इसमें पंढेर बरी किए गए। साल 2017 में दो मामले दर्ज हुए। उसमें सेशन कोर्ट ने पंढेर को फांसी की सजा सुनाई। इन तीनों में पंढेर बरी हो गए, जबकि तीन मामलों में पंढेर सेशंस कोर्ट से ही बरी हो गए थे। कोर्ट का जजमेंट अभी हमने पढ़ा नहीं है। हमने फांसी की सजा को चुनौती दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000