सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा,हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव,नहीं हो पाई पहचान,जांच में जुटी पुलिस

बलिया। उत्तर के बलिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैरिया थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे गंजहवा बाबा के खेत में रविवार को बंद पड़े सूटकेस में टुकड़ों में सड़ा-गला शव मिला। मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से शव 15-16 वर्ष की किशोरी का होने की आशंका जताई गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि सूटकेस में शव किसका है। शव के टुकड़े पूरी तरह से सड़ चुके हैं। सूटकेस में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी है। बता दें कि बीते दिनों सोनभद्र-चंदौली सीमा पर ऐसा ही शव पुलिस को सूटकेस में मिला था। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।

सूटकेस खोलते ही उड़े सभी के होश…

बलिया के दया छपरा-प्रसाद छपरा के बीच एनएच-31 से 100 मीटर दूर खेत में रविवार सुबह ग्रामीणों ने लाल रंग का सूटकेस देखा।ग्रामीण सूटकेस को पास जाकर देखना चाहा, मगर सूटकेस से निकलने वाली दुर्गंध से आगे नहीं जा सके। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के श्रद्धा कांड के शक पर ग्रामीणों ने बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ बैरिया उस्मान, थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूटकेस को खोला गया तो वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए।

सड़े गले कपड़ों में लिपटे शव से स्पष्ट नहीं हो रहा था कि शव पुरुष का है या महिला का है। देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव के गले में एक माला है, जिससे उसकी उम्र 15 से 16 साल के बीच आंकी जा रही है। एसपी ए आनंद ने कहा कि मौके का निरीक्षण किया गया है। सूटकेस में सिर्फ कंकाल बचा है। इससे स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का है। एसपी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।जिले के साथ ही तटवर्ती बिहार क्षेत्र में भी मिसिंग को लेकर जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000